हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है, इतिहास,आधुनिक युग विकास

हिन्दी दिवस के बारे में (Introduction of day of hindi) 

हिंदी राज्य भाषा है,राष्ट्रभाषा नहीं है | क्योंकि भारत में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है |
एथनोलॉग (Ethnologue)  के अनुसार  हिंदी भाषा विश्व में तीसरे सबसे बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है |लेकिन अब ऐसा नही है, राजस्थान पत्रिका के अनुसार  चीनी मैंडरिन सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, यह विश्व में प्रचारित किया जाता है लेकिन हिंदी ने चीनी  (मैंडरिन भाषा) को बहुत पीछे छोड़ दिया है | यह जानकारी मेंगलूर  (कर्नाटक) के डॉक्टर जयंती प्रसाद नौटियाल की रिपोर्ट में सामने आई है | विश्व में हिंदी प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहे ग्वालियर के आचार्य राजेंद्र नाथ मेहरोत्रा ने भी अपनी विश्वव्यापी ग्रंथ श्रंखला के प्रथम खंड में इसे सही ठहराया है इसलिए हिंदी विश्व की सबसे अधिक लोग प्रिय व बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है |

                  निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
                   बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।"

                                                                     -   भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है (Why Hindi Diwas is celebrated on 14th September)

भारत में हिंदी मातृभाषा होने के बजाय भी हिंदी माध्यम, हिंदी बोलचाल का पतन होता  दिख रहा है |14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में देवनागरी  लिपि में हिंदी लिखी  थी | हिंदी को अंग्रेजी के साथ - साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाया  गया | इसके बाद जवाहरलाल नेहरू सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए 14 सितंबर को "हिंदी दिवस" के रूप में मनाने का फैसला किया | पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था | 




14 सितंबर 1949 को व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50 वां जन्मदिन था  | काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त,  सेठ गोविंद दास, हज़ारी प्रसाद द्विवेदी,व्यौहार राजेन्द्र सिंह इन साहित्यकारों ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत बड़ा संघर्ष किया था | हिन्दी का प्रचार-प्रसार करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है | 

हिंदी दिवस के कार्यक्रम के दौरान अनेक कार्यक्रम होते हैं (There are many programs during the program of Hindi Diwas) 

हिंदी निबंध लेखन, वाद विवाद, प्रतियोगिता, पुरस्कार समारोह, राजभाषा सप्ताह विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन, हिन्दी टंकण प्रतियोगिता (हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता), श्रुतलेखन प्रतियोगिता  कार्यक्रम किए जाते हैं | 

हिंदी भाषा का इतिहास (History of Hindi Language)


हिंदी की उत्पत्ति हिंदी शब्द संस्कृत भाषा में  सिन्धु शब्द को कहा जाता है | सिन्धु का अर्थ है सिन्धु नदी | हिंदी यूनानी शब्द ‘इण्डिका’ या लैटिन 'इण्डेया' या अंग्रेजी शब्द ‘इण्डिया’ नामों  से जाना जाता है|
    लेखक चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने हिंदी को पुरानी हिंदी का नाम दिया | हिंदी को मानक हिंदी कहा जाता है  |
जिसकी लिपि देवनागरी है |यही शुद्ध हिंदी है |  क्योंकि इसमें संस्कृत, फारसी, अरबी आदि भाषाओं के शब्दों ने जगह ले ली है| अंग्रेजी भाषा  ने  भी , 




    हिंदी  झारखंड महाराष्ट्र गुजरात पश्चिम बंगाल पंजाब तेलंगाना  की बोलियां में प्रमुख है | हिन्दी की बोलियों में प्रमुख हैं अवधी, ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली, बघेली, भोजपुरी, हरियाणवी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवीय, नागपुरी, खोरठा, पंचपनगानिया, कुमाऊनी, मकई पाठ मगही आदि।  हिंदी भारत की राजभाषा है |14 सितम्बर 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था | भारत की स्वतंत्रता से पहले लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा कहते थे | लेकिन भारतीय संविधान में राष्ट्रभाषा का उल्लेख नहीं हुआ है |महात्मा गांधी  ने कहा था |
हिंदी को ही भारत की  राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए |  उन्होने यह भी कहा था कि राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूँगा है | उन्होने हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था | 'आजाद हिंद फौज' का राष्ट्रगान (शुभ सुख चैन) हिंदी भाषा में ही था | उनका अभियान गीत 'कदम कदम बढ़ाए जा इसी भाषा में था हिंदी को विश्व भाषा बनने के सभी गुण हिंदी में विद्यमान है | 

हिंदी भाषा किन किन राज्यों में बोली जाती है (In which states Hindi language is spoken) Read more

आधुनिक युग में हिन्दी भाषा का विकास (Development of Hindi language in the modern era)

बीसवीं सदी के अंतिम दो दशकों में हिंदी का अंतरराष्ट्रीय विकास बहुत तेजी से हुआ विकास ऐसे फैलता गया संगीत सिनेमा बाजार, वेबसाइट, blog आदि क्षेत्र में हिन्दी की माँग जिस तेजी से बढ़ी है |और बढ़ रही है वैसी किसी और भाषा में बढ़ोतरी नहीं है । विदेशों में हिंदी की 25 से अधिक पत्र पत्रिकाएं रोज प्रकाशित  होती हैं |  
19 अगस्त 2009 में गूगल ने कहा हर वर्ष 5 वर्षों में हिंदी की सामग्री में 94 % बढ़ोतरी हो रही है |




 हिंदी की इंटरनेट दुनिया में अच्छी उपस्थिति है | इस समय हिंदी इंटरनेट पर वेबसाइट, blog, चैट, फेसबुक, इंस्टाग्राम , ईमेल, मोबाइल मैसेज, पाठ आदि  हिंदी सामग्रियां उपलब्ध होती जा रही है | मुंबई में स्थित बॉलीवुड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री  से जहां हिंदी में यूट्यूब पर कोई सॉन्ग आता है | तो उस पर लाखों-करोड़ों लाइक, व्यू आ जाते हैं | गूगल असिस्टेंट,  गूगल ट्रांसलेट, आदि इंटरनेट सामग्री हिंदी की  ई-पुस्तके हिंदी में ऍप हिंदी में प्रकाशित हो रही हैं | विश्व में बहुत ज्यादा हिंदी  का प्रचार हो रहा है |




Post a Comment

9 Comments